फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster arrested who accused of taking a contract to kill an eyewitness to the bareilly violence

Bareilly News: बवाल के चश्मदीद की हत्या की सुपारी लेने का आरोपी गैंगस्टर फुरकान गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Mon, 05 Jan 2026 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 10:35 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में बवाल के चश्मदीद को धमकाने और उसकी हत्या की सुपारी लेने के आरोपी फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फुरकान पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र का रहने वाला है। बरेली में चाय की दुकान चलाता था। 

विज्ञापन
Gangster arrested who accused of taking a contract to kill an eyewitness to the bareilly violence
आरोपी फुरकान - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल के चश्मदीद की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी लेने के आरोपी पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गैंगस्टर फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
रविवार को एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चक महमूद निवासी फिरदौस खां उर्फ अंजुम ने चक महमूद निवासी पार्षद अनीस सकलैनी की पत्नी यासमीन, पुत्र अदनान समेत साजिद सकलैनी, बबलू खां, मोबीन कुरैशी, नईम कुरैशी उर्फ लाली, फैजान कुरैशी और बीसलपुर के सुपारी किलर फुरकान के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि शहर में बवाल का वह चश्मदीद है और आरोपियों की पहचान कराने में उसने पुलिस का सहयोग किया था। इसी को लेकर पार्षद अनीस सकलैनी व अन्य उससे रंजिश मानने लगे। उसकी हत्या के लिए फुरकान को पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: बवाल के चश्मदीद की हत्या के लिए दी पांच लाख की सुपारी, पार्षद की पत्नी समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि फुरकान कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में किराये के मकान में रहता था। उसने मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी के पास चाय की दुकान खोल रखी थी। इसी दुकान पर अनीस की पत्नी यासमीन और नदीम की पत्नी ने उससे मुलाकात कर फिरदौस की हत्या के लिए उसको एडवांस दिया था। यासमीन ने ही फुरकान को एक झोला दिया था। इसमें तमंचा, कारतूस और रुपये थे। 

फुरकान के खिलाफ पीलीभीत में सात मुकदमे
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि फुरकान शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पीलीभीत में गैंगस्टर समेत हत्या की कोशिश व अन्य संगीन धाराओं में सात मामले दर्ज हैं। बरेली के अलग-अलग थानों में भी उसके खिलाफ गोकशी समेत चार मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पीलीभीत जेल में हुई थी अनीस और फुरकान में दोस्ती
पुलिस पूछताछ में सुपारी किलर फुरकान ने बताया कि वर्ष 2022 में वह पीलीभीत जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात अनीस सकलैनी, फैजुल नबी और नदीम से हुई थी। अनीस और नदीम की पत्नी जेल में उनसे मिलने आती थीं तो उनसे भी फुरकान की जान-पहचान हो गई। जेल में बंद अनीस से मुलाकात के बाद 22 दिसंबर की शाम अनीस और नदीम की पत्नी उसकी दुकान पर आई थीं। उन्होंने अनीस का संदेश देते हुए फिरदौस को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। फिरदौस की हत्या के बदले पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed