फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang leader Ravindra used to bear the expenses and get the mobile recharged.

Bareilly News: सरगना रविंद्र देता था खर्च, कराता था मोबाइल रिचार्ज

Sun, 21 Sep 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gang leader Ravindra used to bear the expenses and get the mobile recharged.
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पता लगा है कि मुठभेड़ में मारे गए मुख्य शूटर रविंद्र जाट का गोल्डी व रोहित बरार गैंग ने सीधा जुड़ाव था। रविंद्र ने ही अरुण के जरिये अन्य शूटरों को 20 से 25 हजार रुपये में तय किया था। उन्हें मोबाइल रिचार्ज तक का खर्च रविंद्र ही देता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुठभेड़ में घायल हुए रामनिवास उर्फ दीपू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका गैंग से सीधा ताल्लुक नहीं है। रविंद्र से भी उसकी ज्यादा बात नहीं होती थी। रविंद्र ज्यादातर शांत या मोबाइल में व्यस्त रहता था। उसे और बाकी लड़कों को अरुण ने ही रविंद्र के कहने पर बुलाया था। किसी को 20 तो किसी को 25 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। वह रकम भी काम के बाद ही मिलनी थी। हालांकि इस दौरान उनके आने-जाने, रुकने, खाने व मोबाइल आदि के खर्च का भुगतान अरुण के कहने पर रविंद्र ही करता था। रामनिवास ने ये भी स्वीकार किया कि रविंद्र उसके लापरवाह रवैये से खुश नहीं था और उसे डांटता रहता था। ब्यूरो
विज्ञापन

अनिल के थे अहसान, मामा बोलता था रविंद्र
जेल गए आरोपी अनिल ने शाही पुलिस को बताया कि उसका गैराज है, जबकि अरुण ट्रांसपोर्ट के धंधे से जुड़ा है। इस वजह से उनका परिचय हो गया था। रविंद्र के एक मामा सोनीपत में रहते हैं जो अनिल के दोस्त हैं। इसी वजह से उसकी रविंद्र से करीबी हुई। एक मामले में जब घरवाले रविंद्र की जमानत नहीं करा पा रहे थे तो अनिल ने उसकी जमानत कराई थी। तब से रविंद्र उसे मामा कहने लगा था। बताया कि रविंद्र का अपना घर होने के बावजूद अक्सर पुलिस से छिपने के लिए वह उसके गैराज की दीवार कूदकर अंदर सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed