फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang involved in prostitution and fake marriage fraud arrested

Bareilly News: देह व्यापार और झूठी शादी कर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in prostitution and fake marriage fraud arrested
पश्चिम बंगाल की युवती के साथ मिलकर चला रहे थे धंधा, चार आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

बहेड़ी (बरेली)। कोलकाता की युवती की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विवेचना में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। पता लगा कि पीड़िता भी बहेड़ी व फरीदपुर के युवकों की सहयोगी थी। सभी साथ में देह व्यापार कर रहे थे। युवती की झूठी शादी कराकर भी लोगों को ठगा जा रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पश्चिम बंगाल के जनपद हुगली की निवासी चंदा कुमारी ने 23 जुलाई को थाने पहुंचकर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बख्तावर, उसके भाई व मां के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन मांस खिलाने, गर्भपात कराने, अनैतिक देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने जांच शुरू की तो पता लगा कि चंदा की शादी आठ वर्ष पहले विकास यादव से हुई थी। उससे पांच साल की बेटी है। चंदा पति को छोड़कर एक साल पहले रुद्रपुर (उत्तराखंड) चली आई। चंदा की मुलाकात यहां भौना गांव के ताहिर से हुई। यहीं से ताहिर ने चंदा को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। रोज नए होटल से लेकर फॉर्म हाउसों पर उसे अपनी कार में ले जाने लगा।
विज्ञापन

इस बीच ताहिर ने दोस्त बख्तावर से चंदा की मुलाकात करा दी। इस गैंग में बख्तावर के अलावा फरीदपुर के मोहल्ला गौंटिया निवासी गुड्डू उर्फ शरीफ और फरीदपुर के ही गांव केसरपुरा निवासी राजवीर भी शामिल हो गए। अब इनका नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर बरेली, फरीदपुर, बहेड़ी, रामपुर आदि इलाके में फैल गया। ये आरोपी सब जगह देह व्यापार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों को लेकर हुआ विवाद तो खुला मामला
रुपये को लेकर गिरोह में विवाद हुआ तो ताहिर के इशारे पर ही चंदा ने बख्तावर पर रिपोर्ट कराई थी। पुलिस की जांच में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई। इसके बाद गिरोह के सरगना ताहिर को पुलिस ने उठा लिया। इसके बाद पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने चंदा के साथ ही, बख्तावर, गुड्डू उर्फ शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से विवाह व सहमति संबंध के शपथपत्र बरामद हुए हैं।
राजस्थान के दो और बदायूं के एक शख्स को बनाया निशाना
चंदा और ताहिर गैंग ने देह व्यापार के अलावा ठगी करनी भी शुरू कर दी थी। बदायूं के प्रेमपाल कश्यप से चंदा की शादी कराई गई। इसमें चंदा की आईडी और नाम-पते फर्जी थे। एक महीने के बाद चंदा जेवर और 60 हजार रुपये लेकर ताहिर के इशारे पर वहां से चली आई। गुड्डू और ताहिर ने राजस्थान के झुंझनू निवासी मित्रपाल से चंदा को मिलाया। नेत्रपाल और चंदा सहमति संबंध में रहने लगे। एक रात चंदा नेत्रपाल के घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ से भी डेढ़ लाख रुपये लेकर लापता हो गई।

इस तरह बनाते थे निशाना
गैंग में शामिल चारों युवक विधुर, तलाकशुदा या फिर दूसरी शादी करने वाले लोगों को खोजते थे। फर्जी आईडी, कागजात बनाकर चंदा की शादी करवाकर ठगी करते थे। चंदा वहां से माल इकट्ठा कर भाग जाती थी। आरोपियों ने कई अन्य मामलों को भी कबूला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed