{"_id":"69a2076536743b3fa60b4069","slug":"full-fare-buses-dropping-off-12-km-away-from-kasganj-bareilly-news-c-4-vns1074-834610-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किराया पूरा, कासगंज से 12 किमी दूर उतार दे रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किराया पूरा, कासगंज से 12 किमी दूर उतार दे रहीं बसें
Sat, 28 Feb 2026 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अगर आप बरेली या बदायूं से कासगंज जा रहे हैं और रोडवेज बस से यात्रा कर रहे हैं तो किराया पूरा देने के बाद भी आपको 12 किलोमीटर अतिरिक्त सफर ऑटो, ई-रिक्शा से करना होगा। कासगंज प्रशासन ने बरेली व बदायूं की ओर से आने वाली रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह बसें गोहरा बाइपास होते हुए नदरई तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। नदरई तिराहा कासगंज रोडवेज बस अड्डे से 12 किलोमीटर दूर है।
बरेली और बदायूं से सामान्य दिनों में रोजाना रोडवेज बसों से औसतन 300 लोग कासगंज जाते हैं। 20 जनवरी को कासगंज में डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रोडवेज बस अड्डे पर लगने वाले जाम को देखते हुए बरेली व बदायूं की ओर से आने वाली रोडवेज बसों के शहर के अंदर प्रवेश और बस अड्डे तक जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया। 28 जनवरी से कासगंज पुलिस ने आदेश का अनुपालन शुरू करा दिया। इसके बाद से बरेली व बदायूं की ओर से कासगंज जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है।
रोडवेज की बसें कासगंज जाने वाले यात्रियों को 12 किलोमीटर दूर गोहरा बाइपास और नदरई तिराहा पर उतार रही हैं। हालांकि, मथुरा व आगरा की ओर से आने वाली बसों को रोडवेज बस अड्डे तक जाने दिया जा रहा है। कासगंज पुलिस-प्रशासन के आदेश को एक माह बीत रहा है, लेकिन बरेली और बदायूं डिपो ने अब तक किराये में बदलाव नहीं किया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कुछ यात्रियों की शिकायत आई है। कासगंज डिपो के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। स्थानीय स्तर पर भी बदायूं व बरेली से कासगंज के किराये को लेकर विचार किया जा रहा है।