फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From today, Ala Hazrat Express will run as a special train

आज से आला हजरत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बनकर दौड़ेगी

Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
From today, Ala Hazrat Express will run as a special train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

स्लीपर 125 और एसी थर्ड व सेकेंड का सौ प्रतिशत किराया बढ़ा

विज्ञापन
बरेली। आठ महीने बाद बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस रविवार से स्पेशल ट्रेन बनकर दौड़ेगी। सिर्फ स्पेशल ट्रेन बनने से ट्रेन का किराया सौ प्रतिशत तक बढ़ दिया गया है। रेलवे ने बाघ एक्सप्रेस को भी स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया है, इसका भी किराया बढ़ा है।
रविवार से आला हजरत स्पेशल ट्रेन पटरियों पर दौड़ेगी। मुरादाबाद डिवीजन ने आला हजरत, इंटरसिटी, दादर एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा था। इसके बाद बोर्ड ने आला हजरत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी। लोगों को आला हजरत एक्सप्रेस चलने का पता चला तो वह काफी खुश हुए। लोगों ने जंक्शन, सिटी स्टेशन और इज्जतनगर स्टेशन के रिजर्वेशन आफिस पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन रिजर्वेशन होने पर उनकी खुशी काफूर हो गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले आला हजरत एक्सप्रेस से दिल्ली स्लीपर श्रेणी का किराया 180, एसी थर्ड का 505 और एसी सेकेंड क्लास का 710 रुपये था। अब स्पेशल ट्रेन का दर्जा मिलते ही स्लीपर 385, एसी थर्ड 1005 और एसी सेकेंड का किराया 1440 रुपये हो गया। रेलवे ने स्लीपर पर 125 और एसी क्लास पर सौ प्रतिशत किराया बढ़ा दिया है। इसी तरह से 20 अक्टूबर से चली काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का किराया भी बढ़ाया गया है। इस ट्रेन से लखनऊ तक जाने में 205 की जगह अब 385 रुपये देने पड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि रेलवे ने घाटा पूरा करने के लिए रूटीन की ट्रेनों को भी स्पेशल ट्रेन बनाकर चला दिया है, जिसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस में सैकड़ों बर्थ खाली

एक समय था जब आला हजरत एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी क्लास में 15 दिन की वेटिंग रहती थी। रविवार को चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में स्लीपर में 423, एसी थर्ड में 147 और एसी सेकेंड में 15 बर्थ खाली बताई गईं। सिटी स्टेशन से केवल तीन और इज्जतनगर स्टेशन के रिजर्वेशन आफिस से दस लोगों ने रिजर्वेशन कराया है।

स्पेशल ट्रेनों का किराया हमेशा ही ज्यादा रहता है। ये ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाती हैं। ट्रेन को स्पेशल या साधारण चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड का होता है, स्थानीय स्तर पर कुछ फेरबदल नहीं होता है। - तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed