फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friends raped the woman by luring her to compromise with her husband

Bareilly News: पति से समझौते का झांसा देकर दोस्तों ने महिला से किया दुष्कर्म

Sun, 11 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Friends raped the woman by luring her to compromise with her husband
नवाबगंज। पति के साथ चल रही अनबन का फायदा उठाकर दोस्तों ने समझौता कराने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी की गई। इससे परेशान महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की शादी के बाद अपने पति से अनबन रहने लगी। इसी मामले को लेकर महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज मांगने व प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला के पति के दो दोस्त निवासी थाना क्षेत्र बिथरी चैनपुर व थाना भुता क्षेत्र ने महिला के पास आकर कहा कि वह उसका और उसके पति के बीच समझौता करा देंगे। पिछले साल आठ नवंबर को दोनों दोस्त महिला को बरेली एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

--
बहाने से घर में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म

भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी नल पर कपड़े धुल रही युवती को बहाने से घर में बुलाकर परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी दोपहर में गांव के सरकारी नल पर कपड़े धुल रही थी। उसी समय परिचित युवक अमित बेटी को बहाने से घर में बुलाकर उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो संबंधित आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर बेटी को वहां से खोजा। बाद में आरोपी के परिजन समझौते का दबाव बनाने लगे। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिश्ते के चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
फरीदपुर। रिश्ते के चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के मां-बाप की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई। किशोरी अपनी ताई के साथ रह रही थी। ताई ने जिस व्यक्ति के साथ शादी की। उसके ही छोटे भाई ने किशोरी से डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की बात कहकर उसे धमकी दी। घर में सहमी हालत में रह रही किशोरी को देखकर उसकी ताई ने प्यार से पूछा तो वह रोने लगी और आपबीती बताई। तभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed