{"_id":"80eaadfe720a693545c7ff0b8f7c7f8a","slug":"friday-will-be-the-identification-of-auto-pa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार से होगी देहात ऑटो की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार से होगी देहात ऑटो की पहचान
बरेली
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। देहात ऑटो की पहचान के लिए शुक्रवार से कई जगह कैंप लगाए जाएंगे। कमिश्नर के आदेश के बाद फिर इस दिशा में काम होगा। गुरुवार को आरटीओ अधिकारियों के साथ ऑटो चालक कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष अकीलुद्दीन और महासचिव गुरुदर्शन सिंह के साथ बैठक हुई। इस दौरान देहात के ऑटो का पता लगाकर उनके आगे और पीछे धातु से ‘आर’ लिखने के लिए सहयोग मांगा गया है। इससे पहले भी आरटीओ की ओर से देहात ऑटो की पहचान के लिए यह काम शुरू किया गया लेकिन कु छ दिन बाद ठप हो गया। दावा है कि शुक्रवार से सीएनजी पंप पर आरटीओ और यूनियन के पदाधिकारी खड़े होंगे। वहीं देहात के ऑटो की पहचान होगी और निशान लगाया जाएगा। इसके बाद अगर देहात ऑटो शहर में नजर आते हैं तो गाड़ी सीज की जाएगी।
विज्ञापन
