{"_id":"64155d635f4fc676ad022f97","slug":"fraudster-arrested-for-fraud-with-people-by-pretending-to-be-an-army-officer-in-bareilly-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेना का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेना का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Sat, 18 Mar 2023 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:13 PM IST
सार
बरेली में एसटीएफ की टीम ने एक जालसाज युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फोटो मिला है, जिसमें वह सेना की वर्दी पहने हुए है। युवक खुद को सेना का अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसटीएफ की टीम ने बजरंग ढाबे के पास से अंकित चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता लगा है कि वह लोगों को सेना का अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने और अपनी मजबूरी बताकर ठगी करता था। उसके पास से फोटो मिला है, जिसमें वह सेना की वर्दी पहने हुए है। आरोपी अब तक कई लोगों से ठगी कर चुका है। कई दिनों से उसके बारे में सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकित चौधरी ने पूछताछ में बताया कि सेना की वर्दी पहन उसने कुछ समय पहले फोटो खिंचवाया था। सेना की वर्दी में फोटो को लोगों को दिखाकर अपनी मजबूरी बताकर झूठ बोलकर रुपये लेता था। कुछ समय पहले विकास भवन गेट के पास जन सेवा केंद्र के मालिक से 5000 रुपये की ठगी की थी। शुक्रवार को भी वह जन सेवा केंद्र पर गया था। उसने जन सेवा केंद्र के मालिक से झूठ बोलकर रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
उसने रुपये देने से मना कर दिया था। इस बात पर उससे कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। शनिवार को जब आरोपी अपने घर जा रहा था, उसी वक्त एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया। कुछ समय पहले आरोपी ने आगरा के एक पुलिसवाले को अपनी बातों में फंसाकर उससे झूठ बोलकर रुपये ठग लिए थे। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसके खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से नकदी, एपल कंपनी का फोन, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड बरामद हुआ है।