फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud is done through current account, telegram channels operating from abroad

Bareilly News: करंट अकाउंट से होती है ठगी, विदेश से ऑपरेट हो रहे टेलीग्राम चैनल

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud is done through current account, telegram channels operating from abroad
बरेली। टेलीग्राम के जरिये रईसों से हो रही लाखों रुपयों की ठगी में धंधेबाज बेहद शातिर हैं। वह साक्ष्य ही नहीं छोड़ रहे। कई प्रांतों और शहरों में भटककर टीमें निराश लौट रही हैं।
विज्ञापन

ठगी के लिए धंधेबाज लोगों को विभिन्न लक्ष्य देकर उनके वॉलेट अकाउंट खुलवा देते हैं जिन्हें अपने टेलीग्राम चैनल से इच्छा के मुताबिक ऑपरेट करते हैं। सामान्य परिस्थिति में यह रकम संबंधित व्यक्ति नहीं निकाल पाता और इसी को लाभार्थी के सही बैंक खाते में डालने के नाम पर ठगी होती है। अधिकांश मामलों की पड़ताल में सामने आया है कि जिन खातों से शिकार को फंसाने के लिए रुपया भेजा जाता है, उनमें से अधिकांश करंट अकाउंट (चालू खाता) हैं।
विज्ञापन

ठग इन खातों को इसलिए भी इस्तेमाल करते हैं इनसे बड़े लेनदेन पर बैंकों की ज्यादा निगरानी नहीं रहती। अभी तक साइबर क्राइम थाने की पुलिस को अधिकतर चैनल अमेरिका, इंग्लैंड व अफगानिस्तान से ऑपरेट होते मिले हैं। जबकि, ठगी के शिकार होने वाले लोग स्थानीय हैं। आधे से ज्यादा मामलों में टीम को कार्रवाई लायक साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं। दूर शहरों व प्रदेशों में जाने पर पता लगता है कि जिन खातों से रकम भेजी या निकाली गई, उनके असली मालिक सही लोग हैं और उन्हें खुद इसी तरह के टेलीग्राम चैनल के जरिये ठगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टेलीग्राम एप के जरिये हो रही ठगी के मामलों में टीमें जांच कर रही हैं। अधिकतर मामलों में लोगों को लालच देकर ठगी की जा रही है। ज्यादातर पीड़ितों के पास कोई ऐसी पुष्ट जानकारी या साक्ष्य नहीं, जिससे आरोपियों पर शिकंजा कस सके। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। - अनिल कुमार, प्रभारी साइबर थाना
ये बरतें सावधानी

किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद कर दें।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed