फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud even in death, certificate made 12 hours before death to grab mother's job

Bareilly News: मौत में भी धोखाधड़ी, मां की नौकरी हड़पने के लिए 12 घंटे पहले ही बनवा लिया प्रमाण पत्र

Fri, 27 Jun 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud even in death, certificate made 12 hours before death to grab mother's job
बरेली। आठवीं वाहिनी पीएसी की कुक चंद्रा देवी की सेवानिवृत्ति के दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई तो बेटे प्रह्लाद सिंह मेहर ने नौकरी हथियाने के लिए खेल कर दिया। मौत रात में हुई, जबकि बेटे ने आश्रित कोटे से नौकरी हासिल करने के लिए सुबह का समय दर्शाते हुए प्रमाण पत्र बनवा लिया। दोनों में 12 घंटे का अंतर बताया जा रहा है। मामला खुलने पर बुधवार देर रात कैंट थाने में बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आठवीं वाहिनी पीएसी के शिविरपाल रामनाथ राणा ने कैंट पुलिस को बताया कि कुक चंद्रा देवी की तबीयत खराब होने पर उनको 27 फरवरी को जिला अस्पताल भेजा गया था। उनका बेटा प्रह्लाद सिंह मेहर वहां से उनको निजी मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां से चंद्रा देवी को एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। 28 फरवरी को प्रभारी दल नायक चिरांशु कुमार की मौजूदगी में प्रह्लाद ने शाम 5:33 बजे मां चंद्रा देवी को वहां से जीवित अवस्था में डिस्चार्ज करा लिया। आरोप है कि आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए प्रह्लाद ने चंद्रा देवी का जो मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में जमा कराया गया है, उस पर उनकी मृत्यु 28 फरवरी की सुबह 5:23 बजे दर्शायी गई है।
विज्ञापन

गाय चोरी का सदमा बताकर प्रचारित किया
सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले चंद्रा देवी बीमार पड़ गई थीं। तब उनके बेटे और बहू ने प्रचारित किया कि वह जिस गाय को पालती थीं, वह चोरी हो गई। सदमे में उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। कुछ समय उनका घर पर ही इलाज कराया, फिर सरकारी अस्पताल में दिखाया। पीजीआई से अचानक डिस्चार्ज कराने की भी स्पष्ट वजह नहीं बताई। चर्चा है कि नौकरी पाने के लिए चंद्रा देवी की जान अपनों ने ही ले ली। पुलिस के सामने इस सच से पर्दा उठाने की चुनौती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed