फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

बच्चे भी ‘लूट’ लिए जाते हैं जहां.. उसे कहते हैं बेसिक शिक्षा विभाग

Tue, 12 Nov 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मासूम बच्चों का ‘हक’ लूट लिए जाने पुष्टि आखिरकार हो ही गई। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर जांच कराई गई तो साफ हो गया कि जिले भर के स्कूलों में करीब दो करोड़ रुपये के खेल के सामान की खरीद गैररजिस्टर्ड सप्लायर्स से फर्जी बिलों पर की गई थी। ये बिल भी खेल के सामान के बजाय किताबों के हैं और इन पर जीएसटी नंबर तक नहीं है। कई स्कूलों में बगैर बिल के ही सामान खरीदने का पता गया। सीडीओ ने बीएसए और एबीएसए को कारण बताओ नोटिस देने के साथ प्रभारी मंत्री और डीएम को इस गोलमाल की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों को खेल का सामान खरीदने के लिए शासन हर साल बजट जारी करता है। प्राइमरी स्कूल को पांच और जूनियर हाईस्कूलों को दस हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह जिले के 2184 प्राइमरी स्कूलों के लिए एक करोड़ नौ लाख और जूनियर हाईस्कूलों के लिए 79.9 लाख रुपये का बजट दिया गया था। 26 सितंबर को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की समीक्षा बैठक में विधायकों ने शिकायत की थी कि ज्यादातर स्कूलों में खेल के सामान के बजट में भारी गोलमाल किया गया है। प्रभारी मंत्री ने सीडीओ को इसकी जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने 144 न्याय पंचायतों के 275 स्कूलों की जांच कराई तो पता चला कि ज्यादातर स्कूलों में यह खरीद फर्जी बिलों पर की गई है। इन पर जीएसटी नंबर तक नहीं ही था। यही नहीं खरीद भी बगैर रजिस्ट्रेशन वाले सप्लायर्स से अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी पर की गई थी। यह भी पता चला कि तमाम स्कूलों में किताबों के बिल पर खेल के सामान की खरीद दिखाई है। इनकी बिलिंग भी कंप्यूटर के बजाय हाथ से की गई थी। ज्यादातर स्कूलों में तो पूरे बिल-बाउचर्स ही नहीं मिले। सीडीओ ने बताया कि इसके बाद भी ज्यादातर स्कूलों में खेल का सामान बच्चों को नहीं दिया गया था। खेल का सामान देखा तो उसकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। जांच रिपोर्ट डीएम के साथ प्रभारी मंत्री को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रजिस्टर्ड फर्मों से ही होगी खरीद
शासन ने इस साल के लिए अक्तूबर में सरकारी स्कूलों में खेल के सामान खरीद के लिए 1.84 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। पिछली बार हुई खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद सीडीओ ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बार खेल का सामान रजिस्टर्ड फार्मों से खरीदा जाए और उसका पूरा रिकार्ड भी रखा जाए।
स्कूल की दीवारें बनेंगी बहीखाता
सरकारी रकम के गोलमाल को रोकने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2017-18 से लेकर इस वित्तीय साल तक का यह ब्योरा स्कूलों की दीवार पर लिखा जाए कि विद्यालय को किस काम के लिए कितनी रकम मिलती है और वह कितनी खर्च हो गई है। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आठ नवंबर को इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
बेसिक के स्कूलों में खेल के सामान की खरीद में कई गंभीर गड़बड़ियां मिली है। ज्यादातर स्कूलों में बिल बाउचर्स थे ही नहीं तो कई जगहों पर पक्के बिल नहीं थे। इसकी रिपोर्ट डीएम और प्रभारी मंत्री को भेज दी है।’

- सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
परिषद के स्कूलों में तो खेल के साथ भी ‘खेल’ हो गया। लाखों की खेल सामग्री किताबों के बिल पर कर ली गई। कहीं तो बिना बिल के ही खरीद हो गई। विधायकों की शिकायत पर जब प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जांच कराई तो इस गोलमाल का खुलासा हुआ। सीडीओ की जांच में सामने आया है कि खरीद बगैर रजिस्ट्रेशन वाले दुकानदारों से हुई है। जीएसटी नंबर भी न होने से ये बिल फर्जी माने गए हैं। सीडीओ ने प्रभारी मंत्री और डीएम को रिपोर्ट भेजते हुए बीएसए और एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed