फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

नवाबगंज जमीन घोटाला- सस्पेंड होने के नौ माह से ‘गायब’ है घोटाले का मास्टरमाइंड

Sat, 31 Aug 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। नवाबगंज जमीन घोटाले में मास्टर माइंड रहे चकबंदी के अहलमद रमोद सक्सेना सस्पेंड होने के करीब नौ महीने बाद भी विभागीय अफसरों के सामने पेश नहीं हुआ है। जिला चकबंदी अधिकारी से पूर्व में उसे चार्जशीट भी जारी हुई थी, लेकिन अफसरों का कहना है कि उसने उसका जवाब भी बगैर साइन किए कागज पर भेजा था। रमोद सक्सेना के पेश न होने से इस मामले में आगे की कार्रवाई भी रुकी है। चकबंदी अधिकारी की तरफ से रमोद को फिर से दफ्तर में उपस्थित होने और जीवन निर्वहन भत्ता के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव अटंगा चांदपुर के अबरार हुसैन की डंडिया नजमुल निशा में करीब सौ बीघा जमीन को खतौनी में जालसाजी करके उसे तारिक नाम के एक शख्स की मिल्कियत दिखा दी गई थी। जमीन का अमल दरामद भी करा दिया गया। शिकायत पर तत्कालीन एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने तत्कालीन एसीएम फार्स्ट जलालुद्दीन से जांच कराई। जांच में सामने आया था कि वर्ष 2005 में चकबंदी कोर्ट में अबरार की जमीन की खतौनी पर हापुड़ के तारिक का नाम दर्ज कर तहसील के खतौनी रिकॉर्ड में दाखिल खारिज कर दिया गया। वर्ष 2014 में उप संचालक चकबंदी रमाकांत शुक्ला ने इसे खारिज करने के आदेश दिए तो आरोपियों ने वर्ष 2016 में व्हाइटनर लगाकर उनका आदेश भी पलट दिया।
विज्ञापन

एडीएम सिटी की जांच में आखिरकार तारिक के बेटे फिरोज ने जालसाजी का भंडाफोड़ कर ही दिया। इस प्रकरण में जनवरी में ही निलंबित हो चुके चकबंदी के अहलमद रमोद सक्सेना ने अब तक न तो चार्जशीट का जवाब दिया है और न ही वह विभागीय दफ्तर में ही पेश हुआ है। विभागीय स्टाफ का कहना है कि रमोद ने पूर्व में चार्जशीट का जवाब दिया भी था, उसमें कोई साइन भी नहीं हैं। इसलिए उसके कोई मायने नहीं। जिला चकबंदी अधिकारी प्रेमचंद्र द्विवेदी ने रमोद सक्सेना को फिर से नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहलमद रमोद सक्सेना ने न तो चार्जशीट का जवाब दिया है और न ही वह निलंबित होने के बाद से दफ्तर ही आए हैं। यह गंभीर प्रकरण है। एक बार फिर से अहलमद को नोटिस दिया गया है।
-प्रेमचंद्र द्विवेदी, जिला चकबंदी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed