फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fows becomes relatives after children falls in love

बच्चों की मोहब्बत के आगे झुके दो दुश्मन, समधी बने

Tue, 13 Mar 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 13 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
fows becomes relatives after children falls in love

प्यार में ही यह ताकत है कि उसके आगे वर्षों की दुश्मनी भी फना हो जाती है। हिंदी फिल्मों का तो यह पसंदीदा विषय रहा है। सलमान खान की हिट फिल्म सनम बेवफा तो आपको याद ही होगी। इसमें वह अपने पिता शेर खान (डैनी) के दुश्मन फतेह खान (प्राण) की बेटी रुखसार (चांदनी) से प्यार करते हैं। लड़ाई-झगड़े और खून-खराबे के बाद आखिर में जीत प्यार की होती है और दोनों का विवाह हो जाता है। यह तो रील की बात थी लेकिन यहां रीयल लाइफ में भी ऐसा हुआ है। जो वर्षों से दुश्मन थे, वे अपने बच्चों के प्रेम के आगे न सिर्फ झुके बल्कि उनकी खुशी के लिए समधी बनना यानी दोनों का विवाह करना भी स्वीकार कर लिया। मंगलवार शाम दोनों परिवारों की सहमति से काली मंदिर में शादी हो गई। दोनों परिवारों की दुश्मनी खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई आशा ज्योति केंद्र की टीम ने। कैंट इलाके की 19 वर्षीय युवती को मोहल्ले के ही 22 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। कुछ ही मुलाकातों के बाद दोनों ने विवाह का फैसला कर लिया लेकिन इसमें दोनों के परिवारों के बीच चल रही दुश्मनी आड़े आ गई। युवक ने अपने पिता से बात की तो उन्होंने दुश्मन की बेटी को किसी कीमत पर बहू न बनाने का फैसला सुना दिया। मामला कुछ दिन पहले कैंट थाने पहुंचा तो लड़के के परिवार वाले तो बेटे की खुशी के लिए समझौता करने को तैयार हो गए लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। लड़की ने जिद की तो मंगलवार सुबह मां-बाप उसे लेकर थाने पहुंचे और कहा कि वह किसी और लड़के से चाहें तो शादी कराई जा सकती है पर दुश्मन के बेटे से कतई बेटी को नहीं ब्याहेंगे। पुलिस के समझाने पर भी लड़की का पिता नहीं माना। बोला, वह अपने हाथों कन्यादान नहीं करेगा, बेटी चाहे तो ऐसे ही लड़के के साथ चली जाए, लेकिन लड़की की जिद थी कि शादी होगी तो दोनों परिवारों की सहमति से ही। 

विज्ञापन


आशा ज्योति काउंसलर ने बनाई बिगड़ी बात 
मामला न सुलझते देख पुलिस ने आशा ज्योति केंद्र की हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मांगी। जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार के निर्देश पर टीम थाने पहुंची। काउंसलर सीमा भारती और सविता ने लड़की के घरवालों को समझाया। कहा, अगर उन्होंने दबाव बनाकर कहीं दूसरी जगह लड़की की शादी कर दी गई और तब दोनों ने कोई गलत कदम उठा लिया तो क्या होगा। दो घंटे चली काउंसलिंग के बाद लड़की के घरवाले मान गए। तय हुआ कि आज ही मंदिर में दोनों की शादी कराई जाएगी। आर्य समाज मंदिर में इंतजाम न हो पाने के बाद शाम को कालीबाड़ी मंदिर में दोनों को शादी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed