फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four years old minor assaulted and murdered by relative in Bareilly crime news in hindi

खौफनाक: रिश्तेदार के साथ बाहर गया था मासूम, नग्न हालत में मिला शव, बनियान से कसा हुआ था गला

Tue, 14 Jul 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली) Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Jul 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Four years old minor assaulted and murdered by relative in Bareilly crime news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ढकिया गांव में चार साल के बच्चे के साथ दूर के रिश्तेदार ने दुष्कर्म के बाद उसी की बनियान से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वह बच्चे को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। 

विज्ञापन


झाड़ियों में बनी सुरंगमनुमा जगह पर दुष्कर्म के बाद बच्चे की हत्या करके वह फरार हो गया। पहले भी आंवला के तीन थानों में मासूमों की इसी तरह हत्या हो चुकी है। 
विज्ञापन


मासूम के पिता ने पुलिस को बताया है कि रविवार दोपहर बाद उनके घर में बिशारतगंज के गांव महादिया निवासी प्रेमपाल रुका हुआ था। प्रेमपाल उनके बहनोई का पड़ोसी है। इस नाते उससे परिचय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह अपने घर पर मिर्च बीन रहे थे। प्रेमपाल उनके भाई के पास बैठा था। उनका चार साल का बेटा वहां खेल रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे प्रेमपाल उनके बेटे को अपने साथ ले गया। 

देर तक बेटे के न लौटने पर जब तलाश किया तो गांव में बेटे या प्रेमपाल का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने उसे जंगल में खोजा तो पड़ोसी गांव शिवनगर के जंगल में एक खेत के बराबर झाड़ियों में बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिला। 

शव एक टीले में बनी सुरंगनुमा जगह पर पड़ा हुआ था। उसी की बनियान से उसका गला कसा हुआ था। सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडेय और एसपी देहात संसार सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को तलाश करने के लिए पुलिस की एक टीम ने बिशारतगंज में आरोपी के घर में भी दबिश दी, लेकिन वह भाग गया।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि करीबी शख्स ने ही बच्चे की हत्या की है। परिवार की तहरीर के मुताबिक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed