फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four vehicles collided in front of Mandi Gate two people injured in Bareilly

बरेली: मंडी गेट के सामने दो कार, स्कूटी और ई-रिक्शा टकराए, दो लोग घायल

Tue, 15 Sep 2026 11:50 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 11:50 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में सोमवार को मंडी गेट के सामने चार वाहन आपस में टकरा गए। वाहनों में दो कार, एक स्कूटी और एक ई-रिक्शा शामिल थे। हादसे में दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Four vehicles collided in front of Mandi Gate two people injured in Bareilly
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को मंडी गेट के सामने चार वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो कार, एक स्कूटी और एक ई-रिक्शा चपेट में आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह हादसा त्रिशूल तिराहे की ओर से डेलापीर जा रही एक कार के सामने अचानक स्कूटी आने से हुआ। पहले कार की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके ठीक पीछे चल रही दूसरी कार भी अनियंत्रित हो गई। वह एक ई-रिक्शा से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन 
इस दुर्घटना के कारण मंडी गेट के सामने कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त चारों वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर सुरक्षित खड़ा करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी चालक पीर बहोड़ा निवासी मुकुल पटेल घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक रामदास भी चोटिल हुए हैं। रामदास आरएन कॉलोनी, फन सिटी के पीछे के रहने वाले हैं। गनीमत रही कि किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed