फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four unreserved coaches in Bareilly-Prayagraj, six unreserved coaches in Yoganagari-Prayagraj Express.

Bareilly News: बरेली-प्रयागराज में चार, योगनगरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में छह अनारक्षित कोच

Wed, 27 Nov 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Four unreserved coaches in Bareilly-Prayagraj, six unreserved coaches in Yoganagari-Prayagraj Express.
बरेली। रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाकुंभ के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारियों के बीच रेलवे ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के कोचों की संख्या भी बढ़ाने लगा है। महाकुंभ के मद्देनजर जनवरी से फरवरी अंत तक बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में चार और योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस में छह अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक और 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस में 13 जनवरी से तीन मार्च तक चार-चार अतिरिक्त अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 14229 प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में 12 जनवरी से 27 फरवरी 2025 तक व 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक अनारक्षित श्रेणी के छह-छह अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

महाकुंभ के मद्देनजर बरेली होते हुए गुजरने वाली 90 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने हैं। इनमें सामान्य और एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। दरअसल, कुंभ के लिए ट्रेनों में अभी से बुकिंग होने लगी है। कई ट्रेनों में जनवरी माह में अभी से वेटिंग होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed