{"_id":"57b609b84f1c1bd66b6ed0cc","slug":"four-times-the-poisoned-air-of-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गुना जहरीली हो गई बरेली की हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गुना जहरीली हो गई बरेली की हवा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सहित प्रदेश के 13 जिलों में पांच साल के दौरान बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने चिंता जतायी है। ट्रिब्यूनल ने करीब चार गुना बढ़े प्रदूषण का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि वह बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए लाइम लाइन कार्यक्रम जारी करें। इसकी हर महीने ट्रिब्यूनल को रिपोर्ट भेजी जाए।
2011 से लेकर 2015 तक के आंकड़े बताते हैं कि बरेली में वायु प्रदूषण चार गुना बढ़ गया है। 12 अन्य शहरों में स्थानीय प्रशासनिक तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्तर से किए गए प्रयासों के कारण कम भी हुआ है लेकिन अभी भी औसत से अधिक है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार पर्टिकुलेट मैटर (पीएम 10) 60 से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत बरेली में 2011 के दौरान पीएम 211 था जो कि 2015 में बढ़कर 240 हो गया है। यहां के पर्टिकुलेट मैटर को कम करने के बारे में हाईकोर्ट ने 2015 में निर्देश दिए थे लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी साल यह प्रकरण ग्रीन ट्रिब्यूनल में पहुंचा तो पूरे प्रदेश का ब्योरा तलब किया गया। जिसके आधार पर अधिक वायु प्रदूषण वाले शहरों में प्रदूषण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण पर्टिकुलेट मैटर (पीएम 10)
शहर 2011 2015
----------------------------------------------
बरेली 218 240
आगरा 165 186 इलाहाबाद 260 250
आनपारा 140 136
फीरोजाबाद 271 194
गजरौला 089 177
झांसी 118 119
कानपुर 184 201
खुर्जा 164 167 लखनऊ 189 169
मुरादाबाद 145 168
रायबरेली 133 157
बनारस 127 147
ऐसे कम होगा प्रदूषण
ट्रिब्युनल की सख्ती हुई तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला आपूर्ति, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, बीडीए, वन और पीडब्लूडी के साथ कार्यक्रम तैयार किया है। जिसमें वाहनों को शुद्ध पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग। ग्रीन वेल्ट स्थापित कराने और ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाएगा।
---------------
बरेली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ छह महीने की योजना तैयार की है। प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। उसी आधार पर वायु प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जाएंगे।
-आरके त्यागी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड