{"_id":"669db90613f0ddc77b0152a9","slug":"four-roads-of-model-town-will-be-world-class-bareilly-news-c-4-bly1015-443904-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वस्तरीय होंगी मॉडल टाउन की चार सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वस्तरीय होंगी मॉडल टाउन की चार सड़कें
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन की चार सड़कें विश्वस्तरीय होंगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत इन सड़कों के किनारे पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन, फुटपाथ और भूमिगत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। लखनऊ की तकनीकी टीम जल्द ही इन सड़कों का अंतिम निरीक्षण करेगी। इससे पहले भी नगर निगम और लखनऊ की कई टीमें इन सड़कों के निरीक्षण के लिए शहर आ चुकी हैं। अंतिम निरीक्षण के बाद लेआउट, डीपीआर तैयार करके प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जाएगा।
इस योजना के तहत मॉडल टाउन की सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट का विस्तार होगा। इसके लिए शासन स्तर से नगर निगम को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में क्षेत्र में पानी की आपूर्ति, सीवर लाइन, अतिक्रमण हटाने और अन्य विकास कार्याें को शामिल किया गया है। इन्हीं बिंदुओं पर लखनऊ की टीम भी निरीक्षण करेगी। इसी माह के अंत तक निरीक्षण होना है। नगर निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
ये सड़कें हैं शामिल
- कुष्ठ आश्रम वाली सड़क से गंगाशील अस्पताल तक।
- गुप्ता चौराहे से चाट बाजार होते हुए एकतानगर तक।
-स्टेडियम रोड।
- स्टेडियम मोड़ से सलेक्शन प्वाइंट चौराहे तक।
सीएम ग्रिड योजना में मॉडल टाउन की चार सड़कों का चयन हो चुका है। अब परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की कोशिश की जा रही है। निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई भी तेजी से की जाएगी। - उमेश गौतम, महापौर