फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four members of autolifter gang caught

Bareilly News: आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्य दबोचे

Wed, 09 Oct 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Four members of autolifter gang caught
भोजीपुरा। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य
भोजीपुरा। पुलिस ने आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से पांच दुपहिया वाहन, एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस की टीम को नैनीताल हाईवे किनारे अभयपुर गांव की कर्बला के सामने सूचना मिली कि आटोलिफ्टर गैंग के सदस्य चोरी की बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कहीं बेचने जा रहे है। पुलिस ने नियत स्थान पर पहुंचकर आटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गैंग के सदस्यों ने पुलिस को संयुक्त रूप से बताया कि वह एक बाइक मुड़िया नवीबख्स की बाजार, दूसरी दो माह पूर्व बहेड़ी क्षेत्र, पांच माह पूर्व एक बाइक नबावगंज, चौथी बाइक पांच माह के पूर्व रुद्रपुर और एक माह पहले एक स्कूटी जिला अस्पताल बरेली के सामने से उठाया था। इसके अलावा एक चोरी की साइकिल भी बरामद हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए आटोलिफ्टरों में हेमंत कुमार उर्फ पवन निवासी मुड़िया नबी बख्श, थाना बहेड़ी, पंकज निवासी भोजीपुरा खास थाना भोजीपुरा, सचिन व विजय निवासी अमौर थाना शाही के रहने वाले हैं। यह लोग बाइक चोरी करने के बांद नंबर प्लेट बदलकर बेच देते और आपस में रुपये बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएस आई तेजपाल सिंह, एसआई रनवीर सिंह, संजीव त्यागी, कांस्टेबल इरशाद हुसैन, रिंकू भाठी, आसिफ अली, संदीप कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed