{"_id":"604d11008ebc3e8d2d4391b4","slug":"four-lane-from-satelite-to-barabypass-bareilly-news-bly440406116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन का प्रस्ताव पास, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन का प्रस्ताव पास, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन रोड बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। 11.32 किमी सड़क का 127 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने पीलीभीत रोड पर बरेली एयरपोर्ट तक आवाजाही आसान करने के लिए फोरलेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक 11.32 किमी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इस पर करीब 127 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने बजट की मंजूरी के लिए शासन को फाइल भेज दी है। बरेली एयरपोर्ट से 10 मार्च से नियमित हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब एयरपोर्ट जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी शासन ने मंजूरी दे दी है।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता देवेंद्र मिश्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र का वह खूनी मोड़ भी शामिल है, जहां हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं। विभाग इस तीखे मोड़ पर तो सड़क को चौड़ा करेगा ही, सड़क के घुमाव को भी कम किया जाएगा। ताकि यहां हादसे का खतरा कम हो सके। मुख्य अभियंता ने बताया कि बजट मंजूर होते ही फोरलेन के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले ही डीपीआर का काम पूरा कर लिया था। 149 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था लेकिन बजट अधिक होने के कारण इसे नामंजूर कर दिया गया था। इसके बाद 127 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया। इस प्रस्ताव को मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है।