{"_id":"678265a45c72b75be508f149","slug":"four-km-long-route-from-barrier-2-to-bada-bypass-will-be-six-lane-in-bareilly-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चार किमी मार्ग होगा सिक्सलेन, अब बीडीए ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चार किमी मार्ग होगा सिक्सलेन, अब बीडीए ने ली जिम्मेदारी
Sat, 11 Jan 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:06 PM IST
सार
बरेली में बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चार किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण दो साल से फंसा था। अब बीडीए ने जिम्मेदारी ली है। इस सड़क को सिक्सलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक की चार किलोमीटर सड़क को टू लेन से सिक्स लेन किया जाएगा। इस पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूटिलिटी शिफ्टिंग के सौथ सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ हटेंगे। सड़क के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। फरवरी में खुलेंगे। मार्च में काम शुरू होने के आसार है। अगर कोई बाधा न पड़ी तो साल 2025 में सड़क चौड़ी हो जाएगी। बीडीए ने इसकी तैयारी की है।
विज्ञापन
पीलीभीत रोड के बैरियर टू से बड़ा बाईपास तक की सड़क टू लेन से फोर लेन करने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में दो साल से चल रहा है. अधिकारियों के बीच कई बैठकों में मंथन हुआ। तीन बार एस्टीमेट बना। दो बार फोर और एक बार सिक्स लेन का एस्टीमेट बना लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला।
विज्ञापन
कमिश्नर ने इस मुद्दे पर बीडीए से आग्रह किया। बीडीए ने टू लेन को सिक्स लेन करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीए ने एस्टीमेट बनाया। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर किसी निजी फर्म को काम देने की तैयारी है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि चौड़ीकरण से शहर के विकास को राफ्तर मिलेगी। पीलीभीत के रास्ते उत्तराखंड से आवागमन का साधन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन