फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four injured as e-rickshaw overturns

Bareilly News: ई-रिक्शा पलटने से चार घायल

Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Four injured as e-rickshaw overturns
आंवला। ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठीं सवारियां गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्रियों को लेकर वापस लौट रहे ई-रिक्शा के सामने बदायूं रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर के सामने सड़क पर एक बच्चा खेलता हुआ आ गया। उसे बचाने के चक्कर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार भीमपुर गांव निवासी शारदा, वीरवती, प्रशांत व सरोज को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

--
कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल
आंवला। कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। सोमवार सुबह 11 बजे आंवला- बिसौली रोड पर मनौना गांव के समीप के पंप के सामने बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। बदायूं के गांव राजपुर निवासी महेंद्र सिंह अपनी बाइक से ससुराल टांडा गांव से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। संवाद
विज्ञापन

--
शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकराई, छह घायल
भमोरा। मनौना निवासी जबीर ने बताया कि वह रविवार को बरेली बरात में शामिल होने कार से गए थे। सोमवार दोपहर बाद घर आ रहे थे कि भमोरा रेलवे फाटक के पास चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में बैठे जबीर, कौसर, इमरान, तरन्नु, रफीझा, मंतीसा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed