फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four doctors each filed nominations for the posts of president and vice president

Bareilly News: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए चार-चार डॉक्टरों ने भरा पर्चा

Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four doctors each filed nominations for the posts of president and vice president
बरेली। पिछले माह से चल रही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया रविवार को थम गई। चुनाव कमेटी ने नामांकन बॉक्स खोला तो उसमें विभिन्न पदों के लिए 125 नामांकन पर्चे मिले। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए चार-चार डॉक्टरों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी की बैठक रविवार को चेयरमैन डॉ. राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए भवन में हुई। डॉ. राजेश के मुताबिक अध्यक्ष के लिए डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. हिमांशु गंगवार, डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. रतनपाल सिंह ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए डॉ. लईक अहमद अंसारी, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. वीवी सिंह, डॉ. विपुल कुमार ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

सचिव के लिए डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. सुजाॅय मुखर्जी, हॉस्पिटल एडवाइजर मेंबर कमेटी में डॉ. लईक अहमद अंसारी, डॉ. वीर महेंद्र पाल सिंह, पीआरओ के लिए डॉ. कामेंद्र सिंह, डॉ. रितु यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल काउंसिल मेंबर के लिए 22, स्टेट काउंसिल मेंबर के लिए 31 और एग्जीक्युटिव मेंबर के लिए 56 लोगों ने नामांकन किया है। प्राप्त नामांकन पर्चाें की स्क्रूटनी और नामांकन वापसी के बाद 16 सितंबर को दावेदारों की अंतिम सूची जारी होगी। 21 को मतदान होगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. राजीव गोयल, अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed