{"_id":"670900b19ffe3eeb130b761c","slug":"four-districts-of-bareilly-zone-are-on-top-in-cm-darpan-portal-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के चार जिले टॉप पर, 60वीं रैंक पाकर पीलीभीत फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के चार जिले टॉप पर, 60वीं रैंक पाकर पीलीभीत फिसड्डी
Fri, 11 Oct 2024 04:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:13 PM IST
सार
सीएम दर्पण पोर्टल पर पुलिस संबंधित कार्य के लगभग 50 बिंदुओं का आंकलन कर रैकिंग तैयार की जाती है। इस बार बरेली जोन के चार जिले रैकिंग में सबसे ऊपर आए हैं। बरेली की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम दर्पण पोर्टल में बरेली जोन के चार जिलों ने टॉप किया है। जोन के रामपुर, संभल, अमरोहा और शाहजहांपुर जिले रैकिंग में सबसे ऊपर हैं। वहीं बरेली जिले ने पिछले कुछ समय में काफी सुधार किया और दसवें पायदान पर रहा। जुलाई की रैकिंग में बरेली 34वें और अगस्त में 15वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बरेली जिले की रैकिंग सुधारने के निर्देश दिए थे, जिसका असर सितंबर की रैकिंग में देखने को मिला और बरेली दसवें स्थान पर आ गया। वहीं जोन का जिला पीलीभीत रैकिंग में अब भी पिछड़ा हुआ है। सितंबर की रैकिंग में पीलीभीत 60वें स्थान पर रहा। वहीं जिला बदांयू की रैकिंग 50 वें स्थान पर है।
विज्ञापन
Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल का नहीं लगा सुराग, वार्डर निलंबित, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुलिस संबंधित कार्य के लगभग 50 बिंदुओं का आंकलन कर रैकिंग तैयार की जाती है। इसमें विवेचना निस्तारण, गिरफ्तारी, सजा, जघन्य अपराध में कार्रवाई, सत्यापन का निस्तारण, इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी, गुंडा और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में सजा आदि कार्य हैं।
एडीजी जोन रमित शर्मा ने टॉप करने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों को शाबासी दी है, वहीं पिछड़ने वाले जिलों के कप्तान को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।