फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warder suspended in case of prisoner escaping from Central Jail Bareilly

Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल का नहीं लगा सुराग, वार्डर निलंबित, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Oct 2024 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

बरेली में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी हरपाल गुरुवार शाम को सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। उसका अब तक सुराग नहीं लगा है। इस मामले में वार्डर को निलंबित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Warder suspended in case of prisoner escaping from Central Jail Bareilly
कैदी हरपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से कूदकर फरार हुए हत्या के दोषी कैदी हरपाल पाली का 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। जेलर नीरज कुमार ने शुक्रवार को इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कैदी हरपाल के अलावा जेल वार्डर अजय कुमार, जेल के कृषि फार्म के सुपरवाइजर अनिल कुमार और फॉर्म के लिपिक धर्मेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। सेंट्रल जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने हरपाल की निगरानी में लगे जेल वार्डर अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


नियमानुसार बंदियों को जेल से बाहर लाने में जेलर समेत अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है लेकिन इस मामले में बाकी लोगों की भूमिका तय करने को जांच कराई जा रही है। पुलिस और एसओजी के अलावा जेल के सुरक्षा कर्मियों की चार टीम कैदियों से इनपुट लेकर हरपाल के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं। डिप्टी जेलर स्तर के अधिकारी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। दोपहर तक उसका सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस; हत्या में हुई है उम्रकैद
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा था कैदी 
फतेहगंज पूर्वी के खनी नवादा गांव निवासी हरपाल को पिछले साल जुलाई में हुई सजा के बाद इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल में लाया गया था। उसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जेल प्रशासन ने गुरुवार को कुछ कैदियों को जेल परिसर के बाहर बने कृषि फार्म पर काम करने भेजा था। जेल वार्डर उन्हें लेकर आए थे। 

शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर चालक के साथ जोताई में मदद कर रहा हरपाल अचानक कूदकर फरार हो गया। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को जानकारी दी गई। उन्होंने इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया। पुलिस की कई टीमें हरपाल की तलाश में लगी हैं। पुलिस उसके घर भी दबिश देने गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed