{"_id":"5f1891be8ebc3e63894d46ca","slug":"four-dead-including-bjp-leader-s-wife-and-oil-businessman-killed-by-corona-infection-bareilly-news-bly4135948191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से भाजपा नेता की पत्नी और तेल कारोबारी समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से भाजपा नेता की पत्नी और तेल कारोबारी समेत चार की मौत
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों में बदायूं की एक महिला और आजमनगर का बुजुर्ग भी शामिल
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार देर रात युवा तेल कारोबारी और एक भाजपा नेता की पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव कुंद्रा की रहने वाली बुजुर्ग महिला और आजमनगर का एक बुजुर्ग भी शामिल है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 40 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत कराने के लिए प्रशासन और परिजन को सूचना दे दी है। बरेली जिले में कोरोना संक्रमितों
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों नरकुलागंज के रहने वाले 32 वर्षीय तेल कारोबारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। तेल कारोबारी की मंगलवार देर रात मौत हो गई। इधर, शास्त्रीनगर के एक भाजपा नेता की पत्नी ने इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। भाजपा नेता ने बताया कि पत्नी कोरोना संक्रमित थीं। वहीं, आजमनगर के रहने वाले 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमण के साथ ही कई और गंभीर रोगों से ग्रसित थे। इसके अलावा बदायूं के थाना बिनावर के गांव कुंद्रा की रहने वाली 65 वर्षीय महिला भी गंभीर हालत में भर्ती हुई थी। महिला जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। ट्रू-नेट से की जांच में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाबत बदायूं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।