{"_id":"68dcde468ec86fbc9c01afa7","slug":"four-congress-leaders-placed-under-house-arrest-in-bareilly-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Violence: बरेली में कांग्रेस के चार नेता नजरबंद, घरों के बाहर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Violence: बरेली में कांग्रेस के चार नेता नजरबंद, घरों के बाहर पुलिस तैनात
Wed, 01 Oct 2025 01:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:24 PM IST
सार
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद सांसद इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बरेली आना था। उन्हें पुलिस ने रोक दिया है। इधर, बरेली में कांग्रेस के चार नेताओं को भी नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला को किया नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कांग्रेस के चार नेताओं को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया गया। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बरेली आना था। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं को नामित किया था। प्रतिनिधिमंडल पहुंचने से पहले पुलिस और प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए नेताओं के घर से निकलने पर रोक लगा दी। घरों में मंगलवार की रात 12:00 से ही पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि 26 सितंबर (शुक्रवार) को हुई घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सांसद इमरान मसूद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बनाया था। इसी प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी शहनवाज खान, पूर्व सांसद दानिश अली, पूर्व विधायक संजय कपूर, अफरोज अली के अलावा प्रदेश कांग्रेस ने वर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (दद्दा), शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला शामिल किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के जरिए प्रशासन ने सभी नेताओं को उनके घरों पर अलग-अलग स्थान पर रोक दिया है। बरेली के रामपुर गार्डन में प्रेम प्रकाश अग्रवाल को रोका गया है। सिरौली गांव में उन्हें रोका गया है। दिनेश गुप्ता को ईसाइयों की पुलिया के निकट उनके निवास पर रोका गया है। अजय शुक्ला ने बताया कि उनके निवास पर भी पुलिस बल तैनात है। प्रतिनिधिमंडल आने का प्रोग्राम निरस्त हो गया है।
विज्ञापन