फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four bighas were ancestral, Devraj bought 103 bighas of land in the surrounding villages.

Bareilly News: चार बीघा पुश्तैनी थी, देवराज ने आसपास के गांवों में खरीदी 103 बीघा जमीन

Sun, 10 Nov 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Four bighas were ancestral, Devraj bought 103 bighas of land in the surrounding villages.
शाही (बरेली)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता देवराज ने मामूली हैसियत से अरबों का साम्राज्य बनाया। पत्नी को गांव का प्रधान बनने में मदद करने के साथ ही आसपास के गांवों में 103 बीघा जमीन खरीद डाली।
विज्ञापन

आरोपी देवराज मूल रूप से शाही थाना क्षेत्र के कुलछा गांव का निवासी है। उसकी पत्नी कमलेश कुमारी 2015 से 2020 के बीच कुलछा की प्रधान भी रह चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कमलेश के रिश्ते के भाई आईजी रहे हैं और उनके प्रधानी के कार्यकाल के दौरान गांव आ चुके हैं। आईजी के गांव आने के बाद देवराज का परिवार थाने से लेकर तहसील तक अलग रुतबा दिखाता था। देवराज ने अपने गांव कुलछा के अलावा भटौली, टिटौली, रसूला चौधरी, धनेटा में करीब 103 बीघा जमीन खरीदी। ससुराल मुरादाबाद में भी आलीशान घर बनवाया।
विज्ञापन

जनवरी 2021 में सेवानिवृत्ति के बाद गांव में कम आना रहता है। कार्यकाल के दौरान ही देवराज ने गांव के ग्यारह लोगों के खिलाफ नहर की पटरी को काटकर खेत में मिला लेने की रिपोर्ट सिंचाई विभाग के जिलेदार के जरिये दर्ज कराई थी। देवराज की सेवानिवृत्ति से कुछ समय पहले 20 फरवरी 2020 को गांव के अजय सिंह ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने बताया कि देवराज व उसके भाई के पास केवल चार-चार बीघा पुश्तैनी जमीन थी। देवराज के नाम ग्राम पंचायत का करीब 96 गज का पट्टा भी है जिसमें प्रधानी के दौरान ही चहारदीवारी व निर्माण कार्य कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed