फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four athletes qualified for the national athletics competition.

Bareilly News: चार खिलाड़ियों ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four athletes qualified for the national athletics competition.
बरेली। शहर के एथलीटों ने नॉर्थ जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में प्रयागराज में आयोजित चयन व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। लंबी कूद स्पर्धा में मंतशा खान ने अपनी बेहतरीन तकनीक के दम पर रजत पदक जीतकर नेशनल के लिए अपना टिकट पक्का किया। 800 मीटर की रेस में अमनप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। रोहित भदौरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। ये तीनों रेलवे ग्राउंड के कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहीं एथलीट नीतू ने भी अपनी धाक जमाई। नीतू ने 1000 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, सहसचिव सतवीर यादव, पंकज कुमार और संजय कुमार सहित अन्य खेल पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed