{"_id":"6a9daa02cbddbdfe790d113e","slug":"four-arrested-including-an-accused-who-supplied-smack-while-posing-as-a-godman-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6384-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाबा के भेष में रहकर स्मैक की आपूर्ति करने वाले आरोपी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाबा के भेष में रहकर स्मैक की आपूर्ति करने वाले आरोपी समेत चार गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनका। बाबा के भेष में रहकर स्मैक की आपूर्ति करने वाले एक आरोपी समेत चार लोगों को शाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 102.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 82,500 रुपये नकद, लाल कार, बुलेट बाइक, तीन मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक हल्द्वानी से लाकर बरेली में फुटकर बेचने की बात कही है।
शाही पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस टीम गणेशपुर-रास रोड पर बसई जाने वाले खड़ंजे के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया। उसमें सवार लोगों ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से स्मैक मिली। आरोपियों में मीरगंज के गांव जौनेर के किशन शर्मा (33), फारून (22), तेजपाल (35) और शीशगढ़ के जगदीशपुर स्थित मढ़ी मंदिर में रहने वाला छविराम (40) शामिल है। उनके पास से पुलिस ने 102.15 ग्राम स्मैक, 82,500 रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लाल कार और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। उनसे पूछताछ कर अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
मढ़ी मंदिर में रह रहा था छविराम गिरि
पुलिस के मुताबिक, छविराम गिरि का मूल पता हरियाणा के सदर अंबाला के दुर्गा नगर है। फिलहाल शीशगढ़ क्षेत्र स्थित मंदिर में रह रहा था। बाबा के भेष में स्मैक की आपूर्ति करता रहा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक के धंधे में अच्छा मुनाफा होने की बात बताई। इसके बाद से वो लोग हल्द्वानी से स्मैक लाकर रास रोड पर फुटकर में बेचने लगे। दावा किया कि हल्द्वानी में जिस व्यक्ति से स्मैक ली थी, उसे वे ठीक से नहीं जानते हैं।