फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four arrested, including an accused who supplied smack while posing as a godman.

Bareilly News: बाबा के भेष में रहकर स्मैक की आपूर्ति करने वाले आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including an accused who supplied smack while posing as a godman.
दुनका। बाबा के भेष में रहकर स्मैक की आपूर्ति करने वाले एक आरोपी समेत चार लोगों को शाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 102.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 82,500 रुपये नकद, लाल कार, बुलेट बाइक, तीन मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक हल्द्वानी से लाकर बरेली में फुटकर बेचने की बात कही है।
विज्ञापन

शाही पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस टीम गणेशपुर-रास रोड पर बसई जाने वाले खड़ंजे के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया। उसमें सवार लोगों ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से स्मैक मिली। आरोपियों में मीरगंज के गांव जौनेर के किशन शर्मा (33), फारून (22), तेजपाल (35) और शीशगढ़ के जगदीशपुर स्थित मढ़ी मंदिर में रहने वाला छविराम (40) शामिल है। उनके पास से पुलिस ने 102.15 ग्राम स्मैक, 82,500 रुपये, तीन मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लाल कार और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। उनसे पूछताछ कर अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

मढ़ी मंदिर में रह रहा था छविराम गिरि
पुलिस के मुताबिक, छविराम गिरि का मूल पता हरियाणा के सदर अंबाला के दुर्गा नगर है। फिलहाल शीशगढ़ क्षेत्र स्थित मंदिर में रह रहा था। बाबा के भेष में स्मैक की आपूर्ति करता रहा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक के धंधे में अच्छा मुनाफा होने की बात बताई। इसके बाद से वो लोग हल्द्वानी से स्मैक लाकर रास रोड पर फुटकर में बेचने लगे। दावा किया कि हल्द्वानी में जिस व्यक्ति से स्मैक ली थी, उसे वे ठीक से नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed