{"_id":"6a38f1c02ade4f2b45076ac0","slug":"four-accused-detained-for-raising-pro-pakistan-slogans-in-bareilly-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरों को फंसाने में फंसे, योगेंद्र पाल ने किशोर से लगवाए थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरों को फंसाने में फंसे, योगेंद्र पाल ने किशोर से लगवाए थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे
Mon, 22 Jun 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:56 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में मोहर्रम जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। इसका वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने जांच की तो मामला चौंकाने वाला निकला।
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़े शिकायतकर्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे बनाने वालों ने ही दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाने के लिए यह हरकत की थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि एक किशोर से नारे लगवाकर उन्हीं लोगों ने वीडियो बनाया था। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मोहर्रम के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने का मामला सामने आने के बाद माहौल खराब होने की आशंका थी। समुदाय विशेष के लोगों में भी नाराजगी फैल गई। कुछ संगठनों के कार्यकर्ता व ग्रामीण सोमवार सुबह थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

किशोर से लगवाए थे नारे
पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पता लगा कि वीडियो बनाने वाले योगेंद्र पाल, भुवनेश कुमार ने एक किशोर से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगवाए। फिर मोहर्रम के जुलूस का वीडियो एडिट कर उसे वायरल कर दिया। इसका मकसद दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाना था।
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों योगेंद्र पाल, भुवनेश कुमार व नारेबाजी करने वाले किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।