{"_id":"69fe4435fe008742e10b0572","slug":"former-minister-staged-a-sit-in-protest-demanding-payment-of-farmers-dues-and-resolution-of-public-problems-bareilly-news-c-4-bly1053-880190-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसानों के बकाया भुगतान व जन समस्याओं\nके समाधान के लिए धरने पर बैठे पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसानों के बकाया भुगतान व जन समस्याओं के समाधान के लिए धरने पर बैठे पूर्व मंत्री
विज्ञापन
किसानों के बकाया भुगतान और जन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार शुक्रवार को सांकेतिक धरने पर बैठे। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं संग आयुक्त को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की।
दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क पहुंचे और प्रतिमा की सीढि़यों पर एक घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। सूचना पर सपा नेता और कार्यकर्ता भी वहां पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री ने गन्ना किसानों के बकाया, चीनी मिलें बंद होने, बेसहारा पशुओं से नुकसान, राशन वितरण में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली आदि मुद्दे उठाए। कहा कि नवाबगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। ओसवाल मिल पर 72 करोड़ रुपये बकाया है।
वसूली का लगाया आरोप
ज्ञापन में पेयजल योजना में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ने, सरकारी आवास स्वीकृति सहित मंडियों में वसूली, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में अनदेखी का आरोप लगाया। वरासत बनाने में तहसीलों में वसूली की जांच और कार्रवाई की मांग की। यहां योगेश यादव, संजीव यादव, आदेश यादव, अरविंद यादव, महिपाल सिंह यादव, शिवचरण कश्यप व अन्य मौजूद रहे।