फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former District Panchayat member cried in front of the Chairman of SC-ST Commission in Bareilly

Bareilly: एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष के सामने फफक पड़ीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उठाया गंगापुर का मुद्दा

Sat, 26 Jul 2025 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत शनिवार को बरेली पहुंचीं। उनके सामने पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरू सागर ने गंगापुर का मुद्दा उठाया। नीरू ने गंगापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान वह फफक पड़ीं। 

विज्ञापन
Former District Panchayat member cried in front of the Chairman of SC-ST Commission in Bareilly
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष के सामने फफक पड़ीं नीरू सागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरू सागर ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया। वह शनिवार को एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत के सामने बात कहते हुए फफकने लगीं। अध्यक्ष ने मामले को उच्च स्तर के संज्ञान में लाने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


नीरू का कहना था कि 26 जून की रात 2.30 विपक्षियों ने गांव में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। इसमें वह रात में ही मौके पर गई थीं। सूचना पर पुलिस आई थी। 19 लोग नामजद हुए थे। जिसमें छह लोग जेल गए थे, शेष अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। जेल से जमानत पर आए लोग धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकी भरे पोस्ट और वीडियो वायरल कर रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने को धमका रहे हैं। लेकिन, इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरू सागर के साथ गंगापुर के ताराचंद्र, हरि सागर, हरिशंकर, जमुना प्रसाद भी थे। इन लोगों ने भी आयोग के अध्यक्ष को बताया कि विपक्षी उन लोगों पर समझौता कर लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस के शांत होने से विपक्षियों की धमकी से वह लोग डरे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में इसी तनाव के बीच कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed