{"_id":"67b4e10e85a2b2766f0e694e","slug":"former-district-panchayat-member-assaulted-report-filed-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104023-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भमोरा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन कश्यप पत्नी रामकुमार उर्फ सिंटू कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही मानदेव से खड़ंजे पर घूरा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर वह अक्सर गाली-गलौज करता है। रविवार को मानदेव ने जूठी पत्तल उसके घर के आगे डाल दी, जो कि हवा में उड़कर उसके घर में आ रही थी। मानदेव पुनः जूठी पत्तल उसके घर से सामने डालने आए तो उसने इसका विरोध किया।
इस पर मानदेव अपने साथी सीताराम, आकाश, महेश अजय के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद