फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former and current state president of Amin Sangh clashed, questions raised on the action of anti corruption team

Bareilly News: अमीन संघ के पूर्व व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भिड़े, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर उठे सवाल

Sat, 07 Oct 2023 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former and current state president of Amin Sangh clashed, questions raised on the action of anti corruption team
बरेली। घूसखोरी के मामलों में कार्रवाई कर रही एंटी करप्शन टीम सवालों में घिर गई है। अमीन रामजी शरण को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष और बारादरी थाने के एक दलाल के साथ इसकी साजिश रची है। जंक्शन रोड के एक होटल में बृहस्पतिवार को तीनों लोगों पर साजिश के बाद पार्टी करने का आरोप लगाते हुए रामजी शरण के भाई और अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने हंगामा किया। मारपीट हुई और मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सर्वेश आदि पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्वेश ने भी तहरीर दी है। पिटाई का फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर इश्त्याक वारसी ने बुधवार को सदर तहसील के संग्रह अमीन राम जी शरण को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि किला पंजाबपुरा के याकूब की बिजली बकाया की आरसी में तारीख बढ़ाने को लेकर पांच हजार रुपये मांगे गए थे। बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर राम जी शरण को जेल भेज दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही अपराह्न करीब तीन बजे रामजी शरण के भाई और अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार अपने साथी अमीन सूर्य प्रकाश के साथ स्टेशन के पास एक होटल में पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर इश्त्याक वारसी के साथ ही कर्मचारी नगर निवासी संग्रह अमीन व अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज यादव व बारादरी थाने का दलाल बताया जा रहा एक व्यक्ति चाइनीज खाना खाते मिले। सर्वेश व उनके साथियों ने इनका फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की और विवाद के बीच भिड़ंत हो गई। इंस्पेक्टर से भी खींचतान की गई। कहा जा रहा है कि सर्वेश पक्ष भारी पड़ा तो मनोज को छोड़कर बाकी लोग खिसक गए। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मनोज यादव को बचाया। मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए। मनोज की शिकायत पर कोतवाली में दोनों संग्रह अमीन सर्वेश व सूर्य प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

---

मनोज बोले- अमीन संघ चुनाव से मानते हैं रंजिश
- मनोज यादव वर्ष 2019 में राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले वर्ष सर्वेश और मनोज यादव फिर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे। तब दोनों ने एक, दूसरे से चुनाव लड़ने के लिए मना किया था, लेकिन कोई नहीं माना। चुनाव में सर्वेश जीतकर प्रदेश अध्यक्ष बन गए। मनोज के मुताबिक तभी से सर्वेश उनसे रंजिश मानने लगा। भाई के रिश्वतखोरी में पकड़े जाने पर वह नाराज हो गया और उन पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सर्वेश ने लगाया साजिश कर फंसाने का आरोप
- अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने भाई राम जी शरण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले को गहरी साजिश बताया। सर्वेश के अनुसार चुनाव हारने के बाद से ही मनोज कुमार यादव उन्हें नीचा दिखाने पर तुले थे। इसलिए बारादरी थाने के चर्चित दलाल के साथ मिलकर यह प्लान रचा गया। उनके भाई के जेल जाने के ठीक बाद एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर का दलाल व मनोज के साथ होटल पर पार्टी करना ये साबित करता है कि योजना बनाकर ट्रैप किया गया है। उन्होंने इसके सबूत भी जुटाए हैं। उच्चाधिकारियों तक शिकायत करेंगे।

--
वर्जन
- हमारी टीम के इंस्पेक्टर का मामले में नाम आने पर पूछताछ की गई थी। उन्होंने बताया कि वह अकेले ही वहां खाना खाने गए थे। फिर भी मामले में जांच करा ली जाएगी। - श्याम बहादुर सिंह, सीओ एंटी करप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed