{"_id":"690a5fd1510c7e7c910850ff","slug":"fogging-in-the-town-is-insufficient-mosquito-infestation-increases-bareilly-news-c-4-1-bly1039-759385-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्बे में फॉगिंग नाकाफी, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्बे में फॉगिंग नाकाफी, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
विज्ञापन
कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ शुरू
सिरौली। कस्बे में फॉगिंग के नाम से खानापूरी जारी है। अब तक कीटनाशक दवाओं का नालियों में छिड़काव नहीं कराया गया है। इससे यहां मच्छरों का प्रकोप फैल गया है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। परेशान लोगों ने फाॅगिंग के साथ नाले-नालियों में कीटनाशक दवाओं के लगातार छिड़काव की मांग की है।
आजम खां, कुलदीप गुप्ता, ठाकुर प्रमोद सिंह आदि का कहना है कि कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि नगर पंचायत की ओर से गत एक पखवाड़े से नगर में नियमित फॉगिंग कराई जा रही है, लेकिन कस्बे की 50 हजार की आबादी के 14 वार्ड के लिए एक फॉगिंग मशीन नाकाफी साबित हो रही है। यह बात नगर पंचायत का सरकारी अमला भी मानता है। इससे निपटने के लिए लोगों ने फाॅगिंग के अलावा नाले- नालियों में नियमित कीटनाशक दवाओं का अलग से छिड़काव कराने पर जोर दिया है। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि कस्बे में फॉगिंग नियमित कराई जा रही है। अब कीटनाशक दवा का छिड़काव भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। संवाद