{"_id":"5849ba2e4f1c1b1375447dc4","slug":"fog-increased-melting-temperatures-rolled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई गलन, तापमान लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई गलन, तापमान लुढ़का
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fog increased melting temperatures, rolled
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी का असली अहसास तो अब हो रहा है। दिन में सूरज की लुकाछिपी और रात के घने कोहरे की वजह से तापमान गिरने का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह 11 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंग रेंगकर चल रहे हैं तो ट्रेनें भी एक-एक दिन लेट हैं। बुधवार रात तो 20 मीटर की दूरी कोहरे की वजह से नहीं दिखी।
गलन की वजह से लोग अंदर तक कांपे जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयाें में लोगाें ने हीटर जलाना शुरू कर दिया है। ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने भी कक्षा आठ तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से आ रहीं उत्तर- पूर्वी हवाआें की वजह से गलन बढ़ी है। गुरुवार को बरेली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि घना कोहरा आगे बना रहेगा। तापमान और घटेगा।
गर्मी की तरह ही पिएं पानी, फिट रहें
बरेली। अमूमन लोग सर्दी में प्यास न लगने की बात कहकर पानी नहीं पीते हैं। जबकि इस मौसम में उतना ही पानी पीना चाहिए जितना गर्मी में पीते हैं। डायटीशियन और चिकित्सक बताते हैं कि गर्मी में पसीने के माध्यम से पानी निकलता है, इसलिए प्यास ज्यादा लगती है, लेकिन सर्दी में पसीना नहीं निकलता इसलिए प्यास नहीं लगती ऐसा सोचकर न बैठें। शरीर को पानी की जरूरत दोनाें मौसम में बराबर होती है। इसलिए दो लीटर पानी पीना जरूरी है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एके पांडेय कहते हैं कि सर्दियों में पानी न पीने से त्वचा भी ड्राई होने लगती है। इससे खुजली बढ़ती है। लोग इस समय ठंडे की जगह गुनगुना पानी पिएं तो ज्यादा फायदेमंद है।
विज्ञापन
- सर्दी में पानी के फायदे
खून साफ होता है
कब्ज की शिकायत नहीं होती
खुश्क त्वचा से राहत
गुर्दा संबंधी रोग नहीं होता
चेहरे पर निखार आता है