फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog hampers the speed of trains, they reach the capital late

Bareilly News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी तक देरी से आई

Thu, 28 Dec 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fog hampers the speed of trains, they reach the capital late
बरेली। मंगलवार रात इस सीजन के पहले घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। सुपरफास्ट से लेकर राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों ने भी सर्द मौसम में यात्रियों को खूब इंतजार कराया। कई ट्रेनों को तो रोककर चलाना पड़ा। बरेली से कासगंज और लालकुआं की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें मंगलवार रात और बुधवार को 10 घंटे तक देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन

22446 कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक 10 घंटे, 20505 राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 12355 अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 12429 नई दिल्ली सुपरफास्ट दो घंटे विलंब से आईं। वहीं, 20939 सुल्तानपुर सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 12623 कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे, 12430 दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस दो घंटे, 20504 राजधानी एक्सप्रेस ने आधा घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को सर्द रात में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed