फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog delayed 40 hours Trains were running

कोहरे से 40 घंटे देरी  से चल रहीं गाड़ियां

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fog delayed 40 hours Trains were running
कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, 25 घंटे तक लेट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
कोहरा पड़ने से ट्रेनों के संचालन में लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। दो से तीन घंटे तक ज्यादातर ट्रेनें लेट हैं, जबकि कुछ ट्रेनें 30 से 38 घंटे तक लेट चलने से लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में यात्री रेलवे के टिकट कैंसिल कराकर बसों या अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे ने कोहरे के चलते जम्मू तवी कानपुर सुपरफास्ट ट्रेन रद्द कर दी है। दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें तीन से 40 घंटे लेट चलीं। 
विज्ञापन

अप रूट पर देरी से चलने की वजह से रेलवे ने जम्मू तवी एक्सप्रेस रद्द कर दी। कानपुर सुपरफास्ट ट्रेन भी नहीं आई। अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 38 घंटे देरी से चल रही है। असम एक्सप्रेस आठ घंटे, उपासना सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चल रही है। डाउन रूट पर हरिहर एक्सप्रेस 10 घंटा और शहीद एक्सप्रेस 12 घंटा लेट रही है। इन ट्रेनों के अलावा कुंभ सुपरफास्ट आठ घंटा, पंजाब मेल और जननायक एक्सप्रेस 10-10 घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है। बरेली की ओर से दिल्ली जाने वाली लगभग 80 ट्रेनों में 51 मेल और एक्सप्रेस और आठ पैसेंजर ट्रेनें हैं, जिनमें अधिकांश अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। 13 ट्रेनें बरेली जंक्शन से लखनऊ दिल्ली रूट पर चलती हैं। कोहरा बढ़ने पर इनके भी रद्द होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed