फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flowers were showered on the worshipers at various places, police had made arrangements for tight security.

Bareilly News: जगह-जगह नमाजियों पर की गई पुष्प की वर्षा, पुलिस ने कर रखी थी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था

Tue, 18 Jun 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the worshipers at various places, police had made arrangements for tight security.
सिरौली ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग-संवाद
आंवला। नगर की सभी मस्जिदों के अलावा ईदगाहों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बजीरगंंज रोड स्थित ईदगाह में भी काफी साफ-सफाई देखने को मिली। ईदगाह में नमाज अदा कराने से पहले मौलाना मुफ्ती दिलशाद कादरी ने देश और प्रदेश की तरक्की-खुशहाली, आपसी सौहार्द और भाईचारे की दुआएं कीं। उन्होंने मुस्लिम समाज से खास अपील करते हुए कहा की कुर्बानी इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फरीजा है। कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान में रखना है। कुर्बानी की कोई भी वीडियो ना बनाई जाए और न ही किसी तरह का हुड़दंग मचाया जाए।
उन्होंने कहा की ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की जाती है। कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए। ईदगाह के बाहर नगर पालिका परिषद की ओर से कैंप लगाया गया। कैंप में मौजूद चेयरमैन सैयद आबिद अली, एसडीएम नहने राम, सीओ नीलेश मिश्र, दीनदयाल एडवोकेट, ईओ जितेंद्र कुमार, सभासद रामबहादुर प्रजापति, जितेंद्र आदि ने नमाजियों पर पुष्पवर्षा की। संवाद
विज्ञापन

--
गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
फतेहगंज पूर्वी। नगर से लेकर देहात में मस्जिदों व ईदगाहों पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसके बाद मौलवियों द्वारा सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो कि दो दिन तक चलेगा। नगर से लेकर देहात के गांवो में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केसरपुर, शहबाजपुर में लोगों में उत्साह
सिरौली। बकरीद का पर्व नगर सहित इलाकाई गांव केसरपुर, शहबाजपुर, दस्तमपुर, कल्याणपुर सहित सभी मुस्लिम क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
नगर की प्यास सिरौली की ईदगाहों के अलावा सभी मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस पिकेट को तैनात किया गया था। सीओ मीरगंज, दीप शिखा, कोतवाल लव सिरौली पूरे समय नगर की पेट्रोलिंग करते रहे। इस मौके पर सपा नेता सव्वर अली, सोनू रस्तोगी, गुड्डू खां आदि मौजूद रहे। संवाद

--
सुबह से ही उमड़ी नमाजियों की भीड़
सेंथल। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद हजरत इब्राहीम अल्हेअस्सलाम की सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। ईदगाह में मुफ्ती खुर्शीद आलम मिस्बाही व शाही जामा मस्जिद में मौलाना तंजीम हुसैन जैदी ने नमाज अदा कराई। संवाद

सिरौली ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग-संवाद

सिरौली ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग-संवाद

सिरौली ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग-संवाद

सिरौली ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed