फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight from Bareilly to Kushinagar stuck waiting for plane may start after four months

UP News: विमान के इंतजार में अटकी बरेली से कुशीनगर की फ्लाइट, चार माह बाद हो सकती है शुरू

Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

विमान के अभाव में अटकी बरेली से कुशीनगर की फ्लाइट चार माह बाद शुरू हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक विमान दुबई में है। वहां से भारत लाने की औपचारिकता की जा रही है।

विज्ञापन
Flight from Bareilly to Kushinagar stuck waiting for plane may start after four months
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली एयरपोर्ट से कुशीनगर तक हवाई सेवा मुहैया कराने के लिए अनुबंधित एयरलाइंस जेटविंग्स ने विमान खरीद लिया है। वह विमान दुबई एयरपोर्ट पर है। उसे भारत लाने के लिए उड्डयन मंत्रालय की औपचारिकता की जा रही है। आसार है कि चार माह बाद यहां से कुशीनगर की उड़ान शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन


पिछले वर्ष जुलाई में बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर के लिए जेटविंग्स एयरलाइंस को उड़ान की अनुमति मिली थी। विमान के अभाव में हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी। कंपनी ने विमान की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अक्तूबर में उड़ान शुरू होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: एसटीएफ ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, झारखंड से अफीम मंगाकर बरेली में करती थी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर से शीतकालीन शेड्यूल जारी होने के चलते कवायद धीमी रही। अब सर्दियां थम चुकी हैं। अधिकारियों ने एयरलाइंस से संपर्क किया तो उन्होंने विमान खरीदने की जानकारी दी। बताया कि विमान दुबई में है। 

वहां से भारत लाने की औपचारिकता की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि विमान आने के बाद विमानन महानिदेशालय से उड़ान संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू हो सकेगी।

छह माह बाद भी स्लॉट में फंसी दिल्ली की फ्लाइट
बीते वर्ष फरवरी में बरेली से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की ओर संचालित हवाई सेवा बंद कर दी गई थी। इंडिगो एयरलाइंस ने यह सेवा फिर से शुरू करने के लिए अनुमति हासिल कर ली है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से स्लॉट न मिलने के कारण सेवा अब तक शुरू नहीं की जा सकी है। हालांकि, इंडिगो प्रतिनिधि जल्द उड़ान शुरू होने का दावा कर रहे हैं।

मुंबई और बंगलूरू के लिए बरेली से उड़ान
वर्ष 2023 में बरेली एयरपोर्ट से देश के चार शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई थी। नवंबर 2023 से जयपुर और मार्च 2024 से दिल्ली की उड़ान बंद हो चुकी है। अब मुंबई और बंगलूरू के लिए हवाई सेवा जारी है। मुंबई की फ्लाइट सप्ताह के चार दिन, बंगलूरू की तीन दिन है। शेष दिनों में कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed