{"_id":"67bf7dd83c87825b040e5f43","slug":"woman-smuggler-arrested-with-three-kilos-of-opium-from-jharkhand-bareilly-news-c-4-lko1064-589101-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसटीएफ ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, झारखंड से अफीम मंगाकर बरेली में करती थी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसटीएफ ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, झारखंड से अफीम मंगाकर बरेली में करती थी बिक्री
Thu, 27 Feb 2025 01:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:03 PM IST
सार
बरेली में एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे तीन किलो अफीम बरामद हुई है। यह अफीम झारखंड से तस्करी कर लाई गई थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ बरेली इकाई व थाना सुभाषनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की महिला तस्कर रिजवाना बेगम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास दो किलो 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक उसने झारखंड से अफीम मंगाकर मुनाफे में बेचने की बात कबूल की।
विज्ञापन
एसटीएफ बरेली इकाई के एसआई राशिद अली के मुताबिक उन्हें मुखबिर से पता लगा कि एक महिला अपने बैग में अफीम लेकर सुभाषनगर पुलिया के पास रेलवे के खंडहर क्वार्टरों के पास से निकलेगी। बुधवार शाम उन्होंने टीम के साथ दबिश देकर महिला को दो किलो 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे सुभाषनगर थाने लाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह भमोरा थाने के देवीपुर गांव निवासी अय्यूब खां की पत्नी रिजवाना बेगम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा... दबंगों ने बंधक बनाकर की हैवानियत; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन
उसने बताया कि यह अफीम झारखंड के चतरा में रहने वाले अखिलेश से लेकर आई है। वह बरेली रोडवेज स्टैंड पर उसे अफीम देकर चला गया। इसे वह स्थानीय ग्राहकों को बेचती है। साथ ही पंजाब में करनाल निवासी जसवंत नाम के व्यक्ति को मोटी रकम लेकर बिक्री करती है। बताया कि वह कई साल से अफीम मंगाकर महंगे दाम पर बेचने का काम कर रही है, पहली बार पकड़ी गई है।