{"_id":"6341e154f296b1554d1435fc","slug":"flag-upon-national-flag-aressted-bareilly-news-bly500200215","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तिरंगे के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, आरोपी हिरासत में, मामला सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तिरंगे के ऊपर लगाया धार्मिक झंडा, आरोपी हिरासत में, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
Sun, 09 Oct 2022 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:15 AM IST
सार
राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के शाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी के घर पर राष्ट्रध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के शाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के घर पर राष्ट्रध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उनके आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला भोलेनगर निवासी शाकिर हुसैन ने ईद मिलादुनबी के मौके पर घर के ऊपर इस्लामी झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया था, इसका किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शाकिर हुसैन को राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के आरोप में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।