Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five-year-old girl was injured by stray dogs in Bareilly

Stray Dogs: बरेली में आवारा कुत्तों ने पांच साल की बच्ची को किया घायल, शहर से लेकर देहात तक है आतंक

Sat, 23 Aug 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। आवारा कुत्ते हमलाकर रोजाना किसी न किसी को घायल कर रहे हैं। भोजीपुरा में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। 

विज्ञापन
five-year-old girl was injured by stray dogs in Bareilly
अस्पताल में घायल बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे पांच साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने जख्मी कर दिया। उसके चेहरे पर घाव हो गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भर्ती करके उसका उपचार किया गया। उसे एआरवी लगाई गई। परिजन ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तब कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। 

विज्ञापन


मासूम झेल रहे जख्म 
शहर में आक्रामक कुत्तों से निपटने के नगर निगम के उपाय नाकाफी हैं। नगर निगम क्षेत्र में मासूम जख्म झेल रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में किसी न किसी बच्चे या बड़े को कुत्ते हर रोज काटते हैं। एआरवी लगवाने के लिए पहुंचने वालों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Special Trains: त्योहारों पर सफर होगा आसान... दिवाली और छठ पूजा पर 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अब तक न तो कुत्तों को काबू करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए न ही उनकी गणना कराई गई। इससे यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि कितने कुत्तों की नसबंदी हो गई और कितने रह गए। नगर निगम के पास सिर्फ 50 कुत्तों को पकड़कर रखने की क्षमता है। 

Trending Videos

यहां बनाया गया एबीसी सेंटर
परसाखेड़ा में 1.81 करोड़ की लागत से एबीसी सेंटर बनाकर 150 कुत्तों को रखने के लिए इंतजाम किया है। सेंटर के भवन का लोकार्पण होने के चार महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी यहां कुत्ते नहीं रखे जा सके, क्योंकि अभी तक इसके लिए किसी स्वयंसेवी संगठन या फर्म का चयन नहीं हो पाया है।  

उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, डॉ. नैन सिंह ने बताया परसाखेड़ा के एबीसी सेंटर के संचालन के लिए निजी संस्था का चयन प्रक्रिया में है। आक्रामक और हिंसक कुत्तों के संबंध में शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। नया एबीसी सेंटर चालू होने पर 200 कुत्ते पकड़कर रखने की क्षमता हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed