फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five year old girl dies after being hit by car on the highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मां और भाई घायल

Thu, 16 Nov 2023 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भैया दूज के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मां-भाई के साथ सड़क पार कर रही पांच साल की बच्ची को कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी मां और भाई भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Five year old girl dies after being hit by car on the highway in Bareilly
शगुन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को ठिरिया खेतल गांव के पास कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची शगुन की मौत हो गई। हादसे में शगुन की मां और छोटा भाई घायल हो गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


रामपुर के मिलक निवासी संध्या का मायका ठिरिया खेतल गांव में है। बुधवार को वह भैयादूज के लिए अपनी पांच वर्षीय बेटी शगुन और चार वर्षीय बेटे अगम के साथ मायके आईं थीं। दोपहर करीब 12 बजे गांव के सामने ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहीं थीं। इसी दौरान कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: भैया दूज पर हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई के माथे पर लगाया टीका, 10 वर्षों से कायम है सौहार्द की परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। संध्या और अगम की हालत नाजुक है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed