फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hindu sister applies tilak on Muslim brother forehead on Bhai Dooj in Bareilly

Bareilly: भैया दूज पर हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई के माथे पर लगाया टीका, 10 वर्षों से कायम है सौहार्द की परंपरा

Thu, 16 Nov 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 06:39 AM IST
सार

बरेली में भैया दूज पर राखी ने शारिक का तिलक लगाकर 10 वर्षों से चली आ रही सौहार्द की परंपरा का कायम रखा। शारिक ने बताया कि उन्होंने राखी को बहन माना है और उसकी रक्षा का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
Hindu sister applies tilak on Muslim brother forehead on Bhai Dooj in Bareilly
शारिक को गोला भेट करती राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने घर पर भाई के आगमन के साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भैया दूज पर एक हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई के माथे पर सौहार्द का तिलक लगाया। बदले में भाई ने भी बहन की रक्षा का संकल्प दोहराया। बीते 10 वर्षों से यह सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


पुराना शहर निवासी शारिक अब्बासी ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार कश्यप की बेटी राखी कश्यप को वह बहन मानते हैं। 10 वर्षों से वह रक्षाबंधन व भैया दूज मना रहे हैं। उनकी इस पहल से प्रभावित होकर घर के अन्य सदस्य भी रक्षाबंधन पर राखी के घरवालों से राखी बंधवाते हैं और भैया दूज मनाते हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे के हर सुख-दुख में शामिल भी होते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


शारिक ने बताया कि पहली बार जब किसी काम से वह राजकुमार के घर गए तो वहां लोगों ने उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार किया गया। धीरे-धीरे दोनों परिवार आपस में घुल मिल गए। रक्षाबंधन के दिन राखी ने स्नेहपूर्वक कहा कि वह उसे राखी बांधना चाहती है। इसके बाद उन्होंने राखी बंधवाना शुरू कर दिया। शारिक ने बताया कि उन्होंने राखी को बहन माना है और उसकी रक्षा का संकल्प लिया है।

भाइयों के घर पहुंचीं बहनें 
भैया दूज पर कहीं भाई बहनों से मिलने गए तो कहीं बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। इसके बाद रोली और चावल का टीका लगाकर भाई का मुंह मीठा कराया। भाई ने भी पैर छूकर रक्षा का संकल्प लिया। बहनों को डिजिटल पेमेंट भी किया गया। साथ ही कुछ लोगों ने ऑनलाइन गिफ्ट ऑर्डर कर बहनों को सरप्राइज भी दिया। 

इस दौरान भाई-बहन ने एक-दूसरे को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। बाजार में बहनों ने भाई के लिए मिठाई, गोला आदि खरीदे। दिवाली के पंच महोत्सव के अंतिम दिन मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed