श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच हजार स्वयंसेवक जुटाएंगे समर्पण निधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में पांच हजार स्वयंसेवक लगेंगे। वे घर-घर जाकर समर्पण निधि जुटाएंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों को निधि संग्रह कार्य की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।निधि समर्पण अभियान के संबंध में रविवार को हुई बैठक में 104 बस्तियों के लगभग 12 सौ रामदूत (स्वयंसेवक) उपस्थित हुए। उन्हें निधि संग्रह के समय आचरण के बारे में जानकारी दी गई।
सभी को राममय माहौल बनाने और रसीद काटने का प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि श्रीराम के संस्कार का ध्यान रखते हुए रामदूत श्रद्धा के साथ 15 जनवरी को घर-घर पहुंचे और प्रत्येक प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करें। विभाग प्रचारक आनंद ने कहा कि सभी रामदूत अपने जीवन को धन्य मानते हुए इस महती कार्य में लगेंगे और एक भी व्यक्ति को इस पुनीत कार्य से अनछुआ नहीं रहने देंगे।
महानगर प्रचारक विक्रांत ने बताया कि सभी बस्तियों के अंदर उप बस्ती स्तर तक टोली एवं कार्यकर्ताओं का निर्धारण हो चुका है। यह संख्या लगभग पांच हजार है। इस अभियान से लगातार युवा जुड़ रहे हैं। उनमें खासा जोश है। बैठक को विभाग संघ चालक केसी गुप्ता, सह विभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, महानगर संघचालक डॉ. सत्यपाल आदि ने भी संबोधित किया। महानगर के अभियान निधि प्रमुख विवेक ने वित्तीय जानकारी सभी लोगों से साझा की। विहिप के संगठन मंत्री रामाशंकर ने मंदिर निर्माण की जानकारी दी।