फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five prize winners of Bareilly riots still absconding, preparations for confiscation

Bareilly News: बरेली बवाल के पांच इनामी अब भी फरार, कुर्की की तैयारी

Sun, 25 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Five prize winners of Bareilly riots still absconding, preparations for confiscation
बरेली। 26 सितंबर को शहर में बवाल करने वाले पांच खुराफातियों और दो गैंगस्टर समेत 13 इनामी बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने 12 लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। इन पर कुर्की की कार्रवाई कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

26 सितंबर 2025 को आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर शहर में बवाल हुआ था। इसके बाद शहर के पांच थानों में दस मामले दर्ज किए गए। इनमें बारादरी थाने में दो मामले दर्ज हुए थे। इनमें साजिद सकलैनी, अदनान, नवाब उर्फ निम्मा, बब्लू खां और अल्तमस रजा वांछित चल रहे हैं। इन पांच बवालियों पर एसएसपी अनुराग आर्य के स्तर से 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित हो चुका है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक मौलाना की पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमस रजा को बारादरी के एक मुकदमे में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है, जबकि दूसरे मुकदमे में वह वांछित है। साजिद और बबलू आपस में भाई हैं, वह एक मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ला चुके हैं, लेकिन दूसरे में अब भी वांछित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed