फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five lakh jewels - cash stolen from three houses of Bhuta in a single night

एक ही रात में भुता के तीन घरों से पांच लाख के जेवर-नकदी चोरी

Wed, 16 Sep 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five lakh jewels - cash stolen from three houses of Bhuta in a single night
demo photo - फोटो : अमर उजाला
भुता। भुता के गांव खजुरिया संपत में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बना लिया। चोर इन घरों से 80 हजार की नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित रिटायर्ड दारोगा और सफाई कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ फरीदपुर ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खजुरिया संपत निवासी सफाई कर्मी ओमकार ने बताया कि वह सोमवार रात छत पर सो रहे थे। उनकी दो बेटियां और बेटा घर में नीचे सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने छत के रास्ते नीचे जाकर कमरे का ताला तोड़ लिया और बक्से से 50 हजार की नगदी, सोने की चैन, हार, कंगन, दो अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब आदि चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई।
विज्ञापन

इसी रात चोरों ने गांव के ही रिटायर्ड दरोगा सत्यपाल शर्मा के बंद मकान से 30 हजार की नकदी, सोने के दो हार, चार चूड़ी, एक अंगूठी, चांदी के बिछुआ, पांच जोड़ी पाजेब, कीमती साड़ियां चोरी कर लीं। चोर उनके भतीजे कल्लू के घर से भी सोने की अंगूठी, पाजेब और 12 सौ रुपये चोरी कर ले गए। सुबह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed